चड्ढा अकेले पहुंचे भाजपा का दामन थामने

By: Jul 3rd, 2017 12:05 am

बनीखेत —  नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्ढा का सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा का दामन थामने के दावों की हवा सरक गई। रविवार को मनोज चड्ढा ने अकेले बनीखेत में डलहौजी भाजपा मंडलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता हासिल की। हालांकि गत दिनों ने मनोज चड्ढा ने  चार अगस्त को दो सौ वाहनों के काफिले संग भाजपा में शामिल होने का सार्वजनिक तौर पर ऐलान किया था। यहां जारी एक बयान में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विनय महाजन, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष बिशनलाल, मनोनीत पार्षद स्नेहलता, अमरीक सिंह, गददी कल्याण बोर्ड के सदस्य हेमराज बैरी, गोरखा कल्याण बोर्ड के सदस्य रमेश देव कंवर, पूर्व प्रधान प्रकाश चंद व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर का कहना है कि मनोज चड्ढा के अकेले भाजपा की सदस्यता हासिल करने पर चुटकी लेते हुए कहा कि दो सौ वाहनों के काफिले के साथ पार्टी ज्वाइन करने का दावा करने के बावजूद पहले ही दौर में वह अकेले पड़कर रह गए हैं। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि रविवार को मनोज चड्ढा के सदस्यता ग्रहण करते वक्त मंडलाध्यक्ष को छोड़कर भाजपा के किसी बड़े नेता या पदाधिकारी ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि जिस सपने को लेकर मनोज चड्ढा ने भाजपा का दामन थामा है वह जगजाहिर है। इसलिए मनोज चड्ढा के भाजपा में शामिल होने के दौरान किसी ने हाजिरी दर्ज करवाना उचित नहीं समझा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App