नारायणगढ़ में बाढ़ से बचने के दिए टिप्स

By: Jul 5th, 2017 12:02 am

 नारायणगढ़ —  बाढ़ सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक शहजादपुर में नारायणगढ़ एवं शहजादपुर के ग्राम सचिव, पटवारी, सरंपचों व पंचों के लिए एक दिवसीय बाढ़ सुरक्षा वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में बाढ़ से बचने के लिए क्या किया जाए और क्या न किया जाए इसकी जानकारी विभिन्न विभागों से आए रिर्सोस पर्सन द्वारा दी गई। अनुसंधान अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन से सात जुलाई तक जिला प्रशासन अंबाला द्वारा बाढ़ सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा हैं और इसके अंतर्गत ब्लॉक लेवल पर वर्कशॉप, नुक्कड़ नाटक तथा पंफलेट वितरण द्वारा लोगों को बाढ़ से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला आदेशक गृहरक्षी एवं सिविल डिफैंस की अध्यक्षता में उनके विभाग से आए जवानों ने बाढ़ से बचाव के तरीके बताए, जिसमें प्लाटून कमांडर संजीव सैणी व शिव कुमार ने बताया कि घर में मौजूद प्लास्टिक की खाली बोतलों को बांध कर उसी सेफ्टी बैल्ट बनाकर बाढ़ में खुद को बचाया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App