पांवटा में शहीदों को नमन

By: Jul 27th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब — भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल ने जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी की अगवाई में कारगिल विजय दिवस शहीद सोहन सिंह के पैतृक गांव मानपुरदेवड़ा में बड़े धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पांवटा से देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद सोहन सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्जित कर उनको याद कर हुई। कार्यक्रम शहीद के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को याद किया। मंडल की ओर से पांवटा विस से संबंधित शहीदों के परिवार जनों व स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शहीद बलबीर सिंह, शहीद कमलकांत, शहीद शेर सिंह, शहीद सोहन सिंह, शहीद समीर के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में वीर जवानों को याद करते हुए कहा कि शहीदों के परिवार जनो को हमें सम्मान देना चाहिए व उन्हें परिवार के सदस्यों की तरह मानना चाहिए। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन का जिक्त्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सालों से लंबित पड़ी योजना को लागू कर सैनिकों को सम्मान दिया हैं। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन मोहन शर्मा, मनीष तोमर, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, जिप सदस्य अजय मेहत्ता, नप अध्यक्षा कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शमशेर अली, महिला मोर्चा अध्यक्षा शिवानी वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा नसीम नाज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बंगा सिंह, जिला आईटी सैल संयोजक रोहित चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत सिंह, प्रधान राकेश महरालू, निंद्रो देवी, महेंद्र चौधरी, हरीश सैणी, राहुल चौधरी, राजेश्वर शर्मा सहित कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App