फोरेस्ट गार्ड भर्ती…83 पास

By: Jul 27th, 2017 12:05 am

हमीरपुर —  फोरेस्ट गार्ड भर्ती में युवा 100 मीटर की बाधा पार नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं के हौसले यहीं पर धराशाही हो रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 423 युवाओं में से 83 युवा ही शारीरिक परीक्षण में पास हो पाए हैं, जबकि 340 युवा बाहर हो गए हैं। बहुतकनीकी कालेज बडु के खेल मैदान में फोरेस्ट गार्ड भर्ती आयोजित की जा रही है। लड़के व लड़कियां मैदान में अपना दमखम दिखाने में लगे हुए हैं। भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 900 युवाओं को कॉल लैटर जारी किए गए थे। इनमें से सिर्फ 423 युवा ही शारीरिक परीक्षण के लिए मैदान पर पहुंचे हैं, जबकि 477 युवाओं ने भर्ती में रुचि नहीं दिखाई है। मैदान में युवाओं का दम 100 मीटर दौड़ में ही उखड़ रहा है। आधे से ज्यादा युवा पहली बाधा में ही बाहर हो रहे हैं। रही सही कसर युवाओं की हाई जंप में पूरी हो रही है। अधिकतर युवाओं के सपने यहां आकर चकना चूर हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो भर्ती के दो दिनों के अंदर 868 युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में रुचि नहीं दिखाई है, जबकि 605 युवक शारीरिक परीक्षण में ही बाहर हो गए हैं। मैदान में सिर्फ 127 युवा ही लिखित परीक्षा तक पहुंच पाए हैं। चयनित युवाओं की लिखित परीक्षा 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। फोरेस्ट विभाग के अरण्यपाल अनिल जोशी का कहना है कि भर्ती के दूसरे दिन 83 युवा ही शारीरिक परीक्षण में पास हो पाए हैं, जबकि 340 युवा बाहर हो गए हैं। मैदान में अधिकतर युवा 100 मीटर की बाधा पार करने में नाकाम हो रहे हैं।

आज इन रोल नंबर की भर्ती

मैदान में 27 जुलाई को रोल नंबर 1501658 से लेकर 1502565 के 900 युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया गया है। युवा सुबह आठ बजे से पहले मैदान में पहुंचना सुनिश्चित करें। युवाओं को बिना कॉल लैटर एंट्री नहीं मिलेगी।

सबसे पहले सर्टिफिकेट की चैकिंग

भर्ती मैदान में युवाओं के सबसे पहले दस्तावेज चैक हो रहे हैं, उसके बाद 100 मीटर, हाइट, वेट, चेस्ट, लांग जंप, हाई जंप और 800 मीटर की बाधा पार करनी पड़ रही है। उसके बाद ही युवा लिखित परीक्षा तक पहुंच रहे हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App