बजरोल को स्वास्थ्य उपकेंद्र की सौगात

By: Jul 17th, 2017 12:05 am

सुजानपुर —  सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने  रविवार को ग्राम  पंचायत बजरोल में 20 लाख  से नवनिर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र  भवन का लोकार्पण किया। इसी कड़ी में 21 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोल के स्कूल के अतिरिक्त कमरों को भी लोकार्पित किया गया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कक्कड़ में  एक करोड़  25 लाख की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक  तथा 88 लाख से निर्मित होने वाले स्कूल के खेल मैदान का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के बनने से अब क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरोल में अतिरिक्त कमरों के बनने से बच्चों को अब जहां बैठने की सुविधा मिलेगी, वहीं वह अपनी पढ़ाई को भी बेहतर ढंग से कर पाएंगे। कक्कड़ स्कूल को शीघ्र ही साइंस लैब की सुविधा मिलगी। उन्होंने कहा कि कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र का गत साढ़े चार वर्षों में जो विकास हुआ है, उसने सुजानपुर के लोगों की तकदीर तथा क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता उनके द्वारा सुजानपुर में किए गए विकास कार्यों से बौखला गए हैं। इसके उपरांत राजेंद्र राणा ने  सर्वकल्याणकारी संस्था की ओर से कक्कड़ में महिलाओं के लिए आयोजित किए गए सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत कक्कड़,  भेरड़ा तथा चारियां दी धार  तीन पंचायतों के 20 महिला मंडलों  कक्कड़, नुगाल, सीढ़ी, तरोटा, छंब, रोपड़ी, जियाणां, चारियां दी धार, रांगडि़यां दी धार, पुरली, भराइयां दी धार, महिला मंडल गाहरा, लुहारड़ा, भेरड़ा- एक, भेरड़ा- दो , गुधार, घोड़ लंबर, बगलू तथा महिला मंडल अठलंबर को 12-12 लीटर के प्रेशर कुकर प्रदान कर सम्मानित किया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App