बूथ पालक… बीएलओ.. अब विस्तारक

By: Jul 8th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब – पांवटा साहिब में भाजपा मंडल आगामी विस चुनाव में जीत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पहले बूथपालक और बीएलओ द्वारा बूथ को मजबूत किया गया और अब हर बूथ पर विस्तारक बची हुई कसर पूरी करेंगे। पांवटा साहिब में लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा पांवटा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी विशेषतौर पर मौजूद रहे। इस बैठक में निर्णय हुआ कि अब हर बूथ पर एक-एक विस्तारक तैनात किया जाएगा। वह बूथ की मजबूती को देखेंगे और बची हुई कमी को पूरा करेंगे। यह विस्तार दूसरे बूथ से होगा। पांवटा भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर विस्तारक नियुक्त कर दिए हैं। पांवटा विधानसभा क्षेत्र में 94 बूथ हैं। विस्तारक उसी बूथ के न होकर दूसरे बूथ से जाएंगे, ताकि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती का पता चल सके। यह विस्तारक बूथ पर हर घर में दस्तक देंगे। इस मौके पर उन्होंने रथ यात्रा की सफलता पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन शर्मा, मनीष तोमर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिवानी वर्मा, महामंत्री अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, जगीरी राम, दिनेश चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शमशेर अली, जगीरी राम, सरिता ठाकुर, स्नेह दत्ता, हितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा सदस्य चरणजीत सिंह चौधरी, मंडल  युवा मोर्चा महामंत्री सुशील तोमर, अविनाश सैणी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मोहन सहोता, प्रधान सुरेश कुमार, सीमा चौधरी, अनिता देवी, गुरदास चौधरी, बलबीर चौहान, सुनील चौहान, अनुज भंडारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेश सैणी, हाजी शगीर अहमद, सतनाम सिंह, कपिल वर्मा, दीप चंद, मीडिया प्रभारी सोहन कपूर व धीरज गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App