मुहाड़ा में मकान राख

By: Jul 27th, 2017 12:10 am

newsभोरंज  —  उपमंडल भोरंज के तहत मुहाड़ा में एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में संबंधित परिवार को करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। कमरों के अंदर रखी गई सारी सामग्री राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बिजली के शार्ट सर्किट से ही मकान में आग लगी होगी। बुधवार सुबह करीब सात बजे यह हादसा पेश आया है, जिस समय आग लगी घर के सभी सदस्य मौजूद थे। घर में रखी गई सामग्री ने आग पकड़ी ली। स्लेटपोश मकान होने के कारण लकड़ी आग की चपेट में आ गई। आग लगने के बाद परिवार के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के सभी लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार हरनाम सिंह पुत्र दयाल सिंह गांव मुहाड़ा डाकघर दिम्मी के तीन कमरों का मकान जल गया है। इसमें परिवार को लाखों का नुकसान हो गया है। स्थानीय पटवारी बलोह सपना कुमारी और तरक्वाड़ी के कानूनगो रिखी राम ने मौके का दौरा किया और बताया कि अग्निकांड की घटना से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है। इस बारे में तहसीलदार भोरंज अमर सिंह ने बताया कि उन्हें आगजनी की घटना की जानकारी मिली है। पटवारी व कानूनगो मौके पर गए हैं। पीडि़तों को उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App