वंदे मातरम् न गाने से कोई देशद्रोही नहीं हो जाता

By: Jul 31st, 2017 12:03 am

newsमुंबई — राष्ट्रगीत वंदे मातरम पर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि वंदे मातरम् गाना अपनी पसंद की बात है और जो लोग इसे गाने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें देशद्रोही करार नहीं दिया जा सकता। हालांकि, नकवी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का विरोध करने को अनुचित ठहराया। संसदीय मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नकवी ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की पसंद के ऊपर निर्भर करता है कि वह वंदे मातरम् गाना चाहता है या नहीं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App