विकास के दम पर फिर सत्ता में आएगी कांग्रेस

By: Jul 7th, 2017 12:05 am

नेरचौक —  आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान अथाह विकास करवाया हैं।  आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश भर में करवाए गए अथाह विकास को देखते हुए जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस पुनः जीत दर्ज कर वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में बागडोर संभालेंगे। बल्ह घाटी में शुरू किए गए अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आबकारी मंत्री ने गुरुवार को सिद्धकोठी, समलेहड़ खेतरी, खुढडी, झमराणी, कोठी, गुरकोठा वार्ड में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और कुछ एक समस्याओं का संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुला मौके पर ही निपटा दिया। इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, बल्ह कांग्रेस महासचिव महेंद्र गुप्ता,  पंचायत प्रधान चंद्रमणि, भीष्म देव राणा, मुंशी राम, मोहन लाल, रूपलाल, कृष्ण चंद शर्मा, लेख राम, इंद्रा देवी, पुष्पा देवी, मीरा देवी, मान सिंह, चेत राम, चमन लाल, बहादुर सिंह और अन्य उपस्थित रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App