सीएम रावत ने सुनी मन की बात

By: Jul 31st, 2017 12:02 am

बद्रीपुर स्थित अपना घर आश्रम में बच्चों संग बिताया वक्त

देहरादून  —  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को बद्रीपुर स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली महिलाओं तथा बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पिछले कई वर्षों से ही उक्त संस्था से जुडे़ हुए हैं। वर्तमान में अपना घर संस्था द्वारा 42 बच्चों एवं महिलाओं को आश्रय दिया गया है तथा  इनके भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं पुर्नवास के लिए संस्था कार्य कर रही है। आश्रम में रहने वाले बच्चों तथा महिलाओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने उपस्थित महिलाओं तथा बच्चों के साथ बातचीत भी की और उन्हें अल्पाहार के पैकेट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू हुए करीब एक महीना हुआ है और उसके फायदे दिखने लगे हैं। जीएसटी ऐप पर आप भलीभांति जान सकते हैं कि जीएसटी के पहले जिस चीज का जितना दाम था, तो नई परिस्थिति में कितना होगा। प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी विशेषकर के हमारी बेटियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को बद्रीपुर स्थित अपना घर आश्रम में रहने वाली महिलाओं तथा बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पिछले कई वर्षों से ही उक्त संस्था से जुडे़ हुए है। वर्तमान में अपना घर संस्था द्वारा 42 बच्चों एवं महिलाओं को आश्रय दिया गया है तथा  इनके भरण-पोषण, शिक्षा, चिकित्सा एवं पुर्नवास के लिए संस्था कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी विशेषकर के हमारी बेटियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अजय भट्ट, महानिदेशक सूचना डा. पंकज पांडे भी उपस्थित थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App