सीजन-5 की किस टीम में कौन हिमाचली सूरमा

By: Jul 29th, 2017 12:04 am

ajay_thakurनाम : अजय ठाकुर

टीम : तमिल थलाइवास

पोजीशन : कप्तान, रेडर

नालागढ़ के दभोटा निवासी 31 वर्षीय अजय ठाकुर 2016 कबड्डी विश्व कप के नायक रहे हैं उनकी भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भुमिका रही है। अजय प्रो कबड्डी के पांचवें सीजन में तमिलनाडु की टीम से खेल रहे हैं। अटैकर अजय किसी भी हाल में अपने विरोधी टीमों के मुंह से जीत छीन लाने में माहिर है।

 

rohit_rana jpgनाम : रोहित राणा

टीम : तेलगू टाइटंस

पोजीशन : लेफ्ट कवर डिफें डर

कांगड़ा के तियारा निवासी 29 वर्षीय रोहित राणा इस बार तेलगू टाइटेनन्स की तरफ से मैदान में उतर रहे हैं। तेलगू टाइटंस ने इस लेफट कवर डिफेंडर को 27.5 लाख रुपए में खरीदा है। रोहित राणा इससे पहले चार सीजन जयपुर पिंक पैर्थस की तरफ से कुल 42 मैच खेल चुके है।इस सीजन में राणा और ज्यादा आक्रामक तरीके से रेडरों को दबोचते हुए दिखेंगे।

vinit kumar jpgनाम : विनित कुमार

टीम : तमिल थलाइवास

पोजीशन : रेडर

ऊना निवासी 27 बर्षीय विनित कुमार को कबड्डी का हरफन मौला खिलाड़ी कहा जाता है। विनित प्रो कबडडी के दुसरे व तीसरे सीजन में खेल चुके है और पांचवें सीजन में सचिन तेंदुलकर की टीम तमिल थलाइवास से खेल रहे है। विनित ने प्रो कबडडी में अब तक के सफर में कुल 12 मैचों में 19 प्वाइंट्स जुटाए है। उनकी अब तक 93 रेड्स में कुल 16 सफल रेड रही।

 

 

 

 

shiv om jpgनाम : शिव ओम

टीम : यू मुंबा

पोजीशन : आलराउंडर

प्रो कबड्डी में पहली बार किस्मत आजम रहे नालागढ़ के दभोटा निवासी 20 वर्षीय शिव ओम को यू मुंबा ने अपनी टीम में बतौर आलराउंडर शामिल किया है। शिवओम कबड्डी के स्टेट व नेश्नल लेवल टूर्नामेंट में अपना लोहा मनवा चुके है। नालागढ़ को शिव ओम से काफी उम्मीदें हैं।

 

 

gurvinder jpgनाम : गुरविंदर सिंह

टीम : यूपी योद्धा

पोजीशन : लेफट कवर डिफेंडर

पहली बार प्रो कबड्डी में शामिल हुए नालागढ़ के दभोटा निवासी गुरविंदर यूपी योद्धा की टीम से खेलते दिखेंगे। यूपी की टीम में गुरविंदर को बतौर लेफ्ट कवर डिफेंडर शामिल किया गया है। प्रो.कबडडी में चयनित खिलाड़ी गुरविंदर को हाल ही में बिजली बोर्ड में नौकरी मिली है ।

 

 

vishal bhardwaj jpgनाम : विशाल भारद्वाज

टीम : तेलगू टाइटेनन्स

पोजीशन : आलराउंडर

ऊना निवासी 20 वर्षीय विशाल भारद्वाज प्रो कबड्डी के पांचवे सीजन में तेलगू टाइटेनन्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे। टीम में बतौर आलराउंडर शािमल विशाल लीग के चौथे सीजन में भी खेल चुके हैं। उन्होंने चौथे सीजन में 2 मैच खेले और सात अंक टीम के लिए बटोरे थे। विशाल से ऊना को काफी उम्मीदें हैं।

 

 

 

 

 

mahender jpgनाम : महेंद्र सिंह

टीम : बंगलुर बुल्स

पोजिशन : लेफ्ट कवर डिफेंडर

मंड़ी निवासी 21 बर्षीय महेंद्र सिंह प्रो कबड्डी के पाचंवें सीजन में बंगलुर बुल्स की टीम से खेल रहे है। बुल्स ने महेंद्र सिंह को बतौर लेफ्ट कवर डिफेंडर टीम में शामिल किया है।

 

 

surinder jpgनाम : सुरेंद्र सिंह

टीम : यू मुंबा

पोजिशन : डिफेंडर राईट कवर

उना के रहने वाले 19 वर्षीय सुरेंद्र सिंह यू मुंबा की टीम में बतौर राइट कवर डिफेंडर खेलते दिखेंगे। सुरेंद्र राष्ट्रीय स्तर पर अपना हुनर दिखा चुके हैं।

 

 

 

आज के मैच

* जयपुर पिंक पैंथर्स वनाम दबंग दिल्ली

* तेलुगू टाइटंस वनाम पटना पाइरेट़स

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App