हमीरपुर में कांशीराम जयंती समारोह आज

By: Jul 11th, 2017 12:01 am

शिमला  —  हमीरपुर में हमीर भवन में पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम जंयती पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से यह आयोजन 11 जुलाई मंगलवार को करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डा. प्रेम शर्मा उपाध्यक्ष अकादमी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान इस समारोह के विशिष्ट अतिथि रहेंगे। अकादमी के सचिव डा. कर्म सिंह ने बताया कि 11 जुलाई, 1882 को जिला कांगड़ा के डाडासीबा गांव में जन्मे पहाड़ी गांधी बाबा कांशीराम स्वतंत्रता सेनानी के साथ जन कवि भी थे। प्रथम सत्र में प्रातः 11 बजे लेखक संगोष्ठी में पहाड़ी भाषा इतिहास और वर्तमान में प्रासंगिकता पर डा. पीयूष गुलेरी और पहाड़ी साहित्य एक विहंगम दृष्टि विषय पर  डा. गौतम शर्मा व्यथित द्वारा शोध पत्र पढ़े जाएंगे। उसके बाद शैली किरण और प्रकाश चंद धीमान द्वारा कहानी पाठ और विनोद भावुक, द्विजेंद्र द्विज, रेखा डढवाल, राजीव त्रिगर्ती, मदन हिमाचली, देवराज संसालवी और भूप सिंह रंजन द्वारा कविता पाठ किया जाएगा।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App