कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू अपनी ही पार्टी में हुए बेगाने

By: Aug 7th, 2017 12:01 am

शिमला – भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में उसके प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू की हालत दयनीय हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आए दिन जनसभाओं में भला-बुरा कहते हैं। उनके बारे में शिकायत की गई और जनसभा में कहा गया कि सुक्खू मनोनीत अध्यक्ष बने हैं, जबकि संगठन के चुनाव करके अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए था। सुक्खू के बारे में कहा गया कि इनसे पार्टी नहीं चलती, इनके बनाए हुए जिला अध्यक्ष वार्ड पंच का चुनाव भी जीत नहीं सकते। इसलिए इन्हें बदला जाना चाहिए। डा. बिंदल ने कहा कि जिस प्रदेश के अध्यक्ष को उनकी ही पार्टी दुत्कारती है, वह दुनिया के महान नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करें, यह शोभा नहीं देता। उन्होंने सुक्खू को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की सलाह दी है। डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारत की सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन अब कांग्रेस पार्टी देश का सबसे छोटा राजनीतिक दल बन गया है और जो कुछ बचा है, उसकी अंतिम यात्रा सुक्खू की अध्यक्षता में होगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App