जमीनी विवाद ने उजाड़ी फसल

By: Aug 4th, 2017 12:10 am

newsदौलतपुर चौक —  दौलतपुर चौक के तहत गांव जोह में कुछ लोगों ने मक्की की फसल उजाड़ डाली। पुलिस के समक्ष मामला पहुंच गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जोह गांव के एक किसान ने करीब बीस कनाल जमीन पर मक्की की फसल की बिजाई की थी और फसल भी बहुत अच्छी थी। जमीनी विवाद के चलते किसान की लगभग बीस कनाल भूमि में उगी फसल बर्बाद कर दी। बताया जा रहा है कि जमीन बंटवारे का मामला न्यायालय में पहले से ही विचाराधीन है। एक पक्ष के किसान देसराज ने अपनी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। एक पक्ष के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग अपने साथ कुछ लोग लेकर आए तथा उनकी हरी-भरी फसल को बर्बाद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छह लोग लाठियों से लैस होकर खेत में आए। करीब 15 मिनट में ही पूरी फसल बर्बाद कर फरार हो गए। किसान ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए, साथ ही नुकसान के तौर पर करीब 50 हजार रुपए के मुआवजे की भी मांग की है। उधर, दौलतपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App