जोलना को पुल की सौगात

By: Aug 15th, 2017 12:05 am

सिहुंता – राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को ग्राम पंचायत जोलना में दो करोड़ 30 लाख 75 हजार रुपए की लागत से देहर खड्ड पर निर्मित 83 मीटर लंबे पुल का विधिवत तरीके से लोकार्पण कर जनता को सौगात सौंपी। इस पुल के निर्माण से इलाके के दर्जनों गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने जोलना में जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल में प्रस्तावित आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार के मिशन रिपीट के साथ ही भाजपा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत होने वाली है। उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों के सपने दिखाकर ठगने वाली भाजपा की कारागुजारी से देश की जनता वाकिफ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि छल-कपट और जाति व धर्म की राजनीति करना भाजपा की फितरत है। इसके विपरीत कांग्रेस केवल विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। कुलदीप सिंह पठानिया का कहना है कि भटियात हलके में विकास कांग्रेस की देन है। कांग्रेस सरकार ने जनता की हरेक मांग को पूरा कर खुशियों को झोली से भरा है। इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्री पठानिया का कार्यक्रम में पधारने पर जोरदार स्वागत किया। कुलदीप सिंह पठानिया को शाल व टोपी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इससे पहले जोलना पंचायत की पूर्व प्रधान मुन्नी देवी व राजीव ने पुल की सौगात सौंपने के लिए कुलदीप सिंह पठानिया का आभार प्रकट किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, बीडीसी के पूर्व सदस्य शेर सिंह, बीडीसी के पूर्व सदस्य शामू, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता जेएस ठाकुर, लोक निमार्ण विभाग के एसडीओ यूएस गुलेरिया, जेई अंकुश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App