दो हादसों में तीन की जान गई

By: Aug 6th, 2017 12:15 am

सराज के राणाबाग मेें पिकअप लुढ़की, ठियोग में सेब से लदी बोलेरो पलटी

newsथुनाग, आनी, ठियोग – सराज के छतरी के साथ लगते राणाबाग में शनिवार सुबह आठ बजे एक पिकअप (एचपी 65 2335) करीब 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दो घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान किशोरी लाल (44) पुत्र बुद्धि सिंह, निवासी बेठुआ, डाकघर विहणी और महेश कुमार (42) पुत्र संगतराम निवासी थुआ के रूप में हुई है।  मृतकों में महेश कुमार विहणी स्कूल के एसएमसी प्रधान भी थे। इसके अलावा दुर्घटना में कपूर सिंह पुत्र संगत राम घायल है। घायल आनी अस्पताल में उपचाराधीन है। शनिवार सुबह हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हुई। जंजैहली पुलिस थाना प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि हादसे में घायल एक व्यक्ति को आनी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इसके साथ ही  पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उधर, जंजैहली एसडीएम अश्वनी कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। उधर, सड़क हादसे में एसएमसी प्रधान की मौत की खबर मिलते ही पूरा स्कूल शोक में डूब गया। सभी ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उधर,  ठियोग उपमंडल के नैरीपुल में शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक बोलेरो (एचपी 62-3630) के खाई में गिर जाने के कारण 19 वर्षीय  राहुल की मौके पर मौत हो गई,जबकि दो अन्य घायलों में सुरेश व राजेंद्र को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया गया। डीएसपी ठियोग मनोज जोशी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सभी सेब की पेटिया लेकर चौपाल मढ़ावग माटल से सोलन के लिए जा रहे थे कि नैरीपुल के पास ये हादसा हो गया। बोलेरो पीकअप में 60 पेटियां सेब की लदी थीं। बताया जा रहा है कि सुरेश व राहुल भाई-भाई थे, जो कि राजेंद्र का सेब लेकर सोलन जा रहे थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App