पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने घेरे विधायक

By: Aug 4th, 2017 12:05 am

बिलासपुर —  भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल की पद यात्रा के तहत गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मल्यावर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल महामंत्री नंदलाल चंदेल ने की। बैठक में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पद यात्रा के दौरान सुरेश चंदेल लोगों से मिले तथा उनकी समस्याओं को भी सुना।  लोगों ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। लगभग एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। लोगों ने कई बार विधायक से भी इस समस्या के बारे में अवगत करवाया, लेकिन आज तक कोई हल नहीं हुआ। सड़कों की हालत बहुत खराब है। पनोह से डैहर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जो कि हादसों को न्योता दे रहे हैं।  सुरेश चंदेल ने कहा कि पनोह, भटोली, बलोह व डैहर सड़क के बारे में भाजपा सदर मंडल ने स्थानीय लोगों के लोक निर्माण विभाग के एसई बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। सुरेश चंदेल ने विभाग को चेताया है  कि अगर सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधारी गई तो सदर भाजपा मंडल विभाग के एसई का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएगी। सुरेश चंदेल ने विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा लोगों को इन कल्याणकारी योजनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सुरेश चंदेल ने कहा कि स्थानीय विधायक को स्थानीय जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App