बिजली कर्मियों की कमी से बढ़ रहे हादसे

By: Aug 13th, 2017 12:01 am

घुमारवीं— प्रदेश में बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की काफी कमी चल रही है, जिस कारण आए दिन कर्मचारी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। ये शब्द राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा ने कहे। सुनील शर्मा ने शुक्रवार को घुमारवीं में आयोजित तकनीकी कर्मचारियों की बैठक में कहा कि कुछ वर्ष पूर्व विद्युत विभाग में जहां दस तकनीकी कर्मचारी हुआ करते थे, वहां तीन या चार कर्मचारी रह गए हैं। काम का भार चार गुना बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी कर्मियों की भर्ती की गई है, लेकिन इससे अधिक कर्मचारियों के भर्ती की जरूरत है। सरकार पदोन्नति नहीं कर रही है। इससे पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिस कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शीघ्र कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। 15 से 20 सालों से कर्मचारी एक ही पद पर कार्यरत है। बैठक में उपप्रधान प्रदीप ठाकुर, घुमारवीं इकाई के प्रधान प्रेम सिंह राणा व सचिव रणजीत अत्री आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App