भाजपा किसान मोर्चा ने नियुक्त किए प्रभारी

By: Aug 14th, 2017 12:01 am

शिमला — भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने वीरेंद्र ठाकुर को जिला सुंदरनगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हुकम सिंह बैंस को देहरा, चमन डढवाल को चंबा, रामस्वरूप सैणी को हमीरपुर, जोगेंद्र राणा को ऊना, अमर सिंह परिहार को बिलासपुर, यशवीर जस्टा को सिरमौर, सुशील चौहान को महासू, संजीव देष्टा को शिमला, दलीप सिंह पाल को किन्नौर, संत राम कौंडल को सुंदरनगर, संजय उपाध्याय को पालमपुर, सुनील शर्मा को सोलन, जोगेंद्र मेहरा को लाहुल-स्पीति, रमेश शर्मा को मंडी, रामेश्वर परमार को कांगड़ा, रमेश कुमार को नूरपुर जिला का प्रभारी नियुक्त किया गया  है। प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सभी मंडल की बैठकों की तिथियां 18 अगस्त से पहले घोषित करेंगे व इन बैठकों में 23 से 31 अगस्त तक विस्तारकों कों भेज कर किसान प्रहरी का सत्यापन किया जाएगा। किसान मोर्चा सभी मंडलों में 31 अगस्त तक वन महोत्सव आयोजित करेगा। पहली से 10 सितंबर तक मंडलों के सम्मेलनों की तिथियां तय की जाएंगी। 11 से 20 तक जिला सम्मेलनों की तिथियां तय की जाएंगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App