भू-स्खलन…खतरे में सुनपुर के दर्जनों घर

By: Aug 11th, 2017 12:05 am

धीरा  —  ग्राम पंचायत नौरा के वार्ड मतेहड़ के गांव सुनपुर के साथ लगती पहाड़ी में हो रहे भू-स्खलन के चलते गांव के करीब एक दर्जन घरों को खतरा पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। इस पैदा हुए खतरे के कारण गांववासियों में दहशत का माहौल है। करीब दौ सौ मीटर से अधिक गहराई वाली पहाड़ी में भू-स्खलन जारी है। इस स्थिति के उत्पन्न होने के कारण गांव के कुछ पशुपालकों ने पहाड़ी के साथ लगती गोशालाओं में बंधे अपने मवेशियों को बाहर निकालकर किन्हीं दूसरे स्थानों पर ले जाया गया है। गांववासियों ने इसकी सूचना नायब तहसीलदार धीरा को दी और प्रशासन से राहत दिलवाने की गुहार लगाई। नायब तहसीलदार धीरा कालिदास ने मौके पर जाकर गांववासियों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। नायब ततहसीलदार धीरा ने बताया कि सुनपुर गांव ने उत्पन्न हुई स्थिति के संबंध में रिपोर्ट तैयार करवाकर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया जाएगा। उन्होंने गांववासियों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App