मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि

By: Aug 30th, 2017 12:01 am

शिमला — सांसद अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि  देने के साथ प्रदेश के युवाओं को भी एक संदेश दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने हॉकी में उनके योगदान के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने खेल से भारत का नाम दुनिया में रोशन किया, जिसके लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। इस मौके पर उन्होंने राज्य के सभी युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी पसंद का खेल खेलें और हिमाचल को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App