रूस में चाकूबाजी; आठ जख्मी, हमलावर हलाक

By: Aug 20th, 2017 12:02 am

मास्को— रूस के सुरगुट शहर में एक शख्स ने पैदलयात्रियों पर चाकू से हमला कर करीब आठ लोगों को घायल कर दिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में हमलावर की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। इससे पहले फिनलैंड और फिर जर्मनी में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं। फिनलैंड में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं जर्मनी में एक शख्स को बेरहमी से काटकर मार डाला गया। फिनलैंड की घटना को पुलिस ने आतंकदी हमला माना है। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11ः20 पर हुई। इस हमले में किसी की भी जान नहीं गई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के समय वहां मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई में हमलावर की मौत हो गई। अधिकारी अब इस हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। उसने यह हमला क्यों किया, इसका पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App