लोजा मानल पहुंची भाजपा की पद यात्रा

By: Aug 21st, 2017 12:05 am

रोनहाट – शिलाई विधायक बलदेव तोमर की जनसंपर्क पद यात्रा ग्राम पंचायत लोजा मानल पंचायत पहुंची। जगह-जगह विधायक बलदेव तोमर व भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिलाई विधायक बलदेव तोमर ने मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां जनता के बीच में विस्तार से बताई। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की योजनाएं पूरे विश्व भर में ख्याति प्राप्त कर रही हैं, क्योंकि उनमें से ज्यादातर गरीबों, किसानों व महिलाओं के कल्याण के लिए बनी हैं। शिलाई विधायक बलदेव तोमर ने मानल में जनसभा को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में प्रदेश सरकार व वीरभद्र सिंह को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान ग्राम पंचायत लोजा मानल के मानल में 35 परिवारों ने कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थामा। विधायक बलदेव तोमर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत किया। इस दौरान शिलाई विधायक बलदेव तोमर ने विधायक निधि से सांझा प्रांगण हरिजन बस्ती दो लाख, साझा प्रांगण रिणोई, 50 हजार की घोषणा की।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App