सावन और आपका छाता

By: Aug 13th, 2017 12:09 am

newsnewsnewsबारिश की पहली बूंद गिरी नहीं कि घरों में छिपाकर रखे छाते बाहर निकल आते हैं। सड़कों पर रिमझिम फुहारों के बीच में रंग-बिरंगे, अलग-अलग डिजाइनों के छाते मौसम की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। लाल, गुलाबी, नीले, पीले छाते, कार्टून, फिल्मी अभिनेता, अभिनेत्रियों, फूल-पत्तियों से सजे छाते तितली के पंखों  जैसे सुंदर नजर आते हैं…

छाता सिर्फ बारिश से भीगने में बचने का ही नहीं बल्कि आपकी खूबसूरती को बढ़ाने के काम भी आता है साथ ही आपके फैशन टेस्ट को भी बताता है।

सिंपल प्लेन कलर्ड छाता

अलग-अलग खूबसूरत रंगों वाले छाते आपको फैशन के साथ सोबर लुक भी देते हैं। लोग इन छातों को ज्यादा खरीदते हैं।

यू हैंडल वाला लंबी डंडी का छाता

यह छाता ट्रेंडी लुक देता है इसमें ढेरों रंग और कई प्रकार की डिजाइन भी उपलब्ध हैं। लंबे कद के व्यक्तियों एवं पुरुषों पर यह खूब फबता है।

लेस वाला छाता

घेरदार या चुन्नट वाली फ्रॉक या स्कर्ट की फ्रिल की तरह, रंग-बिरंगा या प्रिंटेड और किनारे पर लैस लगा छाता, सत्तर के दशक की याद दिलाता है। इसको बारिश में लगाकर जाने से खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यह छाता युवतियों में ज्यादा चलन में है।

कार्टून छाता

बच्चों में विशेष रूप से लोकप्रिय इन छातों पर चटक रंगों के साथ प्रसिद्ध कार्टून उकेरे होते हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आते हैं। ये छाते आकार और लंबाई में भी छोटे होते हैं जिससे बच्चे इन्हें आसानी से संभाल सकते हैं। इन छातों में लड़कों और लड़कियों के अनुरूप भी डिजाइन बनी होती है। गुलाबी और हल्के रंगों पर बनी बार्बी या मिकी, मिनी लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। जबकि छोटा भीम, बेनटेन, सुपरमैन, स्पाइडर मैन लड़कों की पसंद होते हैं।

स्कैलौप्ड छाता

गोल, लेकिन चारों किनारों से यू कट और सुंदर लैस से सजा स्कैलौप्ड छाता कालेज गोईंग लड़कियों की खूबसूरती को बढ़ाता  है।

डबल, ट्रिपल फ्रिल छाता

छोटी लड़कियों की फ्रॉक की फ्रिल की तरह, खूबसूरत रंगों के छातों पर मैच करती हुई या कंट्रास्ट कलर की दो या तीन फ्रिल लगी हुई होती हैं, जो वेस्टर्न ड्रैस पर लड़कियों के ऊपर खूब फबता है और उन्हें स्मार्ट लुक देता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App