ह्यूस्टन में डूबने से भारतीय छात्र की मौत

By: Aug 31st, 2017 12:02 am

ह्यूस्टन— चक्रवाती तूफान हार्वी की वजह से ह्यूस्टन में आई बाढ़ ने अब एक भारतीय स्टूडेंट की भी जान ले ली है। निखिल भाटिया (24) झील में डूब गया था और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती था। इलाज के दौरान निखिल ने दम तोड़ दिया। तूफान की वजह से अभी तक कुल 20 लोगों की जान गई है। निखिल को ब्रायन झील से बचाया गया था, जहां वह एक अन्य भारतीय लड़की शालिनी के साथ तैराकी के लिए गया था। वाणिज्य दूतावास ने बुधवार को निखिल  की मौत की पुष्टि कर दी है। जबकि शालिनी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App