50 गैंगस्टर्ज के बीच राम रहीम

By: Aug 30th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़— साध्वी से रेप करने वाले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक जेल में बंद हैं। सोमवार को 20 साल की सजा सुनाए जाने के बाद राम रहीम को बैरक के बजाय सेल में शिफ्ट कर दिया है.। जेल अधिकारियों से हवाले से कहा जा रहा है कि बाबा राम रहीम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। करोड़ों रुपए के बने डेरा में ऐश-ओ-आराम की जिंदगी बिताने वाले राम रहीम को गैंगस्टर्स के बीच रहना पड़ रहा है। इस वक्त सुनारिया जेल में आठ गैंगस्टर गिरोहों के 50 से अधिक खूंखार बदमाश कैद हैं। इन बदमाशों से यहां बंद दूसरे कैदियों को भी खतरा है। इसी वजह से इन्हें सैल में रखा गया है। एक सैल में अधिकतम पांच कैदी रखे जाते हैं। यहां पुलिस का कड़ा पहरा होता है। गुरमीत राम रहीम को भी यहीं रखा गया है। इस तरह गुरमीत राम रहीम के नए पड़ोसी गैंगस्टर्ज हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App