किन्नौर में हुंकार रैली को लेकर कदमताल शुरू

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

रिकांगपिओ  – कांगड़ा में होने वाली युवा भाजपा की हुंकार रैली में भाग लेने को लेकर भारतीय जनता  पार्टी युवा मोर्चा किन्नौर की बैठक रिकांगपिओ के भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से किन्नौर भाजपा के जिला प्रभारी रत्न पाल सहित किन्नौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय नेगी के अलावा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित तीन मंडलों सहित सभी मोर्चो के पदाधिकारियों ने मुख्य रूप से भाग लिया। बैठक के दौरान किन्नौर भाजपा प्रभारी रत्न पाल ने कहा कि कांगड़ा में आयोजित होने वाली युवा भाजपा की हुंकार रैली में प्रदेश भर से एक लाख युवा भाग लेंगे जिसमें जिला किन्नौर में 1500 युवाआें की संख्या होंगी। उन्होंने इस रैली को सफल बनाने के लिए किन्नौर जिला के तीनों मंडलों में प्रभारी भी नियुक्त किए, जिसमें युवा महामंत्री चंद्रपाल को पूह मंडल प्रभारी नियुक्त करने के साथ-साथ युवा महामंत्री प्रवीण मोयान को कल्पा मंडल प्रभारी तथा जिला युवा उपाध्यक्ष दीप सागर को निचार मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही रैली को लेकर दिपक पंनचारस को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्य रूप से उपस्थित होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App