नड्डा आज करेंगे नए भारत का उद्घाटन

By: Sep 23rd, 2017 12:01 am

शिमला — केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा हुडको की ‘नया भारत करते रहेंगे’ प्रदर्शनी का उद्घाटन शनिवार को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दोपहर 12 बजे करेंगे। हुडको के क्षेत्रीय प्रबंधक जसवीर सिंह के मुताबिक भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ और 2022 में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 23 से 27 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कई गणमान्य लोग भी मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण 1857 से 1947 तक का स्वतंत्रता संग्राम, 1857 की पहली स्वतंत्रता की लड़ाई, चंपारण सत्याग्रह, सविनय अवेज्ञा आंदोलन, डांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App