न सड़कें चमकीं…न लोगों को मिला पानी

By: Sep 14th, 2017 12:10 am

news newsसमूरकलां —  सांसद अनुराग ठाकुर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को विधानसभा चुनावों में लगातार चौथी बार विजयी बनाने का आह्वान किया। समूरकलां गांव में कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मान सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरेंद्र कंवर इस दफा न केवल जीत का चौका लगाएंगे, बल्कि उन्हें प्रदेश सरकार में अहम जिम्मेदारी भी मिलेगी। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की महिलाओं में पानी की कमी और सड़कों की दुर्दशा को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति गहरा रोष है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुटलैहड़ विस क्षेत्र से विधायक वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वीरभद्र सरकार ने क्षेत्र को पूरी तरह से उपेक्षित किया है। रैली को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सचिव डेजी ठाकुर, हिमफैड की पूर्व अध्यक्ष संतोष सैणी, कुटलैहड़ भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिप सदस्य इंदु दड़ौच, राज कुमार, जिप उपाध्यक्ष सोमदत्त, मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, सुरेश बांका, चरणजीत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह, विकास आंगरा, पूर्व जिप सदस्य उषा देवी, प्रधान राज कुमारी, शकुंतला देवी, माया देवी, बीडीसी सदस्य बख्शो देवी, रानी गिल, सरोज ठाकुर, सुषमा शर्मा, सुषमा ठाकुर, नीलम सैणी, विजय शर्मा सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App