महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला

By: Sep 20th, 2017 12:10 am

newsकुल्लू —  जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई बढ़ने पर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय होते हुए ढालपुर चौक तक रोष रैली भी निकाली।  प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने की। वहीं, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्य प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे। ढालपुर चौक में किए गए प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महंगाई में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इससे आम जनता परेशान हो गई है। पेट्रोल-डीजल, प्याज, टमाटर, दालों के दामों में लगातार उछाल हो रहा है। मोदी सरकार ने नोटबंदी की, उसके बाद जीएसटी लागू कर देश की जनता से अन्याय किया है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार के समय में तो पेट्रोल के दाम ने आसमान छू लिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार जनता विरोधी सरकार है और जनता से झूठे वादे कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान देश में विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जो आज विकास का श्रेय ले रही है, वह पिछली कांग्रेस सरकार की ही देन है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी केंद्र सरकार को महंगाई पर आड़़े हाथों लिया।  उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में महिलाओं का अपमान हो रहा है। रसोइयों में प्याज और टमाटर के बिना तड़का  लगाना मुश्किल हो रहा है।

केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन में ये रहे शामिल

इस मौके पर मनाली विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू विधानसभा के अध्यक्ष उतम शर्मा, आनी विधानसभा के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, बंजार विधानसभा के अध्यक्ष राम सिंह मिंया, महिला कांग्रेस बंजार की अध्यक्ष पिंगला भंडारी, कुल्लू शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्षा उष्मज शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल सूद, प्रदेश इंटक कांग्रेस के सचिव ज्वाहर लाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुखदास नैयर, पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष सुमेरनाथ अवस्थी, नगर परिषद के उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत, पूर्व नगर परिषद के उपाध्यक्ष मनु शर्मा, अमरी ठाकुर, दलीप बिष्ट, नवनीत सूद, संजय पठानिया, अनिल वर्मा, अतुल गुप्ता, जोगिंद्र ठाकुर, जीवन ठाकुर, रामकृष्ण, विशाल महंत, मौजी राम ठाकुर, दुष्यंत ठाकुर, रंजीत महंत, परस राम, भगवान दास, जितेंद्र, पूर्ण, बंजार कांग्रेस उपाध्यक्ष मोती राम पालसरा, गोविंद, तेजस्वी, प्रेम सिंह, सचिव जीत राम, पवन, सूर्यापाल, धनी राम चौहान, योगराज, युवा कांग्रेस मंडी संसदीय महासचिव करुण विराग महंत, हिमांशु ठाकुर, वैभव ठाकुर, घनश्याम शर्मा, विजेंद्र पंडित, एनएसयूआई से बेअंत ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App