मिशन रिपीट नहीं रोक सकती भाजपा

By: Sep 14th, 2017 12:01 am

सुंदरनगर – हिमाचल में कांग्रेस के मिशन रिपीट को भाजपा रोक नहीं सकती। बुधवार को सुंदरनगर में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में युवा कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का पक्षधर है। सुशील कुमार शिंदे ने भी वीरभद्र सिंह को सातवीं बार मुख्यमंत्री के पद का दावेदार बताया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार 65 लाख जनता के आशीर्वाद से बनी है। उसे भाजपा से चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। जो आरोप भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा सरकार पर लगाए गए हैं, वे सच्चाई से परे हैं। हिमाचल में जो विकास हुआ है, वह वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App