सीएम आधुनिक हिमाचल के निर्माता

By: Sep 5th, 2017 12:05 am

रामपुर बुशहर —  अगर यशवंत सिंह परमार हिमाचल के निर्माता हैं तो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता है। आज रामपुर में, जितना भी विकास हुआ है वह पूरा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देन है, लेकिन भाजपा उनका पुतला जलाकर अपनी हताशा को साफ बयां कर रही है। यह बात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा को रामपुर में कोई भी मुद्दा नहीं मिल रहा है। ऐसे में भाजपा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है, जिसे रामपुर की जनता बर्दाशत नहीं करेगी। श्री वर्मा ने कहा कि, जिस व्यक्ति ने अपने राजनीतिक काल के 50 वर्षों में रामपुर की जनता की सेवा तन-मन से की है। उनका पुतला जलाना अपने आपमें एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने कहा कि मुख्यमत्री वीरभद्र सिंह न केवल रामपुर बल्कि पूरे हिमाचल के विकास को एक साथ लेकर चलने वाले नेता है। उन्होंने अपर हिमाचल और निचले हिमाचल की बड़ी खाई को पूरी तरह से समाप्त कर विकास को हर क्षेत्र तक पहुंचाया है। यही बात है कि भाजपा आज मुद्दाविहिन हो गई है। वहीं कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष सत्या भूषण ने कहा कि हाल ही में डकोलढ़ में, जब भाजपा का महिला  सम्मेलन आयोजित किया गया था तो भाजपा ने गांव-गांव से महिलाओं को जबरन लाया, जब महिलाओं को पता चला तो वह इस सम्मेलन में न जाकर वापस घर लौट गई। उन्होंने कहा कि आज भाजपा भ्रम  फैलाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगी हुई हैं, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाशत नहीं करेगी। इस प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी कृष्ण गोपाल, कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष देश रत्न, जेएल डमालू, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे। बैनर-पंफ्लेट से होगा कांग्रेस के विकास का प्रचार कांग्रेस कमेटी ने कहा कि अब गांव-गांव जाकर कांगे्रस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार बैनर व पंफ्लेट बांट कर किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक कमेटी गठित की जाएगी और उन्हें गांव-गांव जाकर प्रचार शुरू करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App