2019 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे धोनी

By: Sep 30th, 2017 12:06 am

पूर्व नेशनल सिलेक्टर मोहिंदर अमरनाथ का बयान

newsनई दिल्ली — भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में साफ कह दिया था कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी पूरी तरह से फिट हैं और वह 2019 विश्व कप खेलने की दावेदारी रखते हैं। मगर पूर्व नेशनल सिलेक्टर और भारत को 1983 विश्वकप जीतने वाले मोहिंदर अमरनाथ ने धोनी को लेकर कहा कि मुझे नहीं लगता कि धोनी 2019 विश्व कप खेल पाएंगे। भारत के लिए 69 टेस्ट मैच और 85 वनडे अमरनाथ ने कहा कि 2019 विश्वकप से पहले उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। कल क्या होगा मैं उन बातों पर उतना यकीन नहीं करता। अगर धोनी अच्छा खेलते हैं तो मैं उन्हें ऑल दि बेस्ट विश करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह फ्यूचर में अच्छा खेले। वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो वह निश्चित ही 2019 विश्व कप जरूर खेलेंगे। धोनी मौजूदा समय में टीम में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और उनका टीम में बने रहना जरूरी है। कोच रवि शास्त्री अगले विश्व कप की तैयारी के लिए नए चेहरों को अजमा रहे हैं। टीम की कमान भले ही विराट कोहली के पास है, लेकिन मैदान में महेंद्र सिंह धोनी उन्हें कप्तानी के गुर सिखाते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि कब तक धोनी टीम का साथ देते हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी धोनी का प्रदर्शन ठीक रहा और उन्होंने दो बार टीम को मुश्किल पलों से बाहर निकाला।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App