26 से तीसरा दौरा

By: Sep 23rd, 2017 12:01 am

शिमला — प्रदेश में 26 सितंबर से एक दफा फिर कांग्रेस की सरगर्मियां तेज हो जाएंगी। अपने तीसरे दौरे पर कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे हिमाचल आ रहे हैं। कई दिन से यहां कांग्रेस में सियासी हलचल शांत है और सभी नेता शिंदे के यहां आने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एक के बाद एक चुनावी दौरे पर हैं, परंतु जिस तरह भाजपा सक्रिय है, उतनी कांग्रेस नहीं। धर्मशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हुंकार रैली करके यहां उसके चुनावी अभियान को गति प्रदान की है। इसके जवाब में अब कांग्रेस क्या करेगी, इसकी रणनीति अभी तक तैयार नहीं है। भाजपा के एक के बाद एक बड़े नेता यहां पहुंच रहे हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App