6.7 प्रतिशत रहेगी भारत की विकास दर

By: Sep 15th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — व्यापार एवं विकास से जुड़ी संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंकटाड ने इस साल भारत की विकास दर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। अंकटाड द्वारा गुरुवार को जारी व्यापार एवं विकास रिपोर्ट, 2017 के अनुसार लगातार दूसरे साल विकास दर में गिरावट की आशंका है। वर्ष, 2015 में यह दर 7.2 प्रतिशत और 2016 में सात प्रतिशत रही थी। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्राध्यापिका जयती घोष ने यहां संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में यह रिपोर्ट पेश किया। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में आर्थिक आंकड़े और कमजोर रह सकते हैं। इस साल अप्रैल-जून की तिमाही के लिए जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार तिमाही में विकास दर घटकर 5.7 प्रतिशत रह गई। इस संदर्भ में पूछे जाने पर कि क्या उन आंकड़ों को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App