कांग्रेस ने की मनाली की अनदेखी

By: Oct 26th, 2017 12:05 am

मनाली —  भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर ने कहा कि हर वर्ग के लोगों का एक समान विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि गरीब के लोगों के उत्थान के लिए उनके प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल पड़ी है और प्रदेश में सत्ता परिर्वतन होने जा रहा है। विधायक ने बुधवार को मनाली के बरोड़, पारसा, गधेरनी और सिमसा का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल मनाली विधानसभा की अनदेखी की है। विपक्ष का विधायक होने के नाते वे बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने में असफल रहे हैं, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही मनाली विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर विकास की राह पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि 10 साल विधायक रहते हुए उन्होंने लगभग सभी पंचायतों को सड़कों से जोड़ दिया है। मंडलाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने कहा कि लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक गोविंद ठाकुर की कार्यप्रणाली के चलते उनकी लोकप्रियता में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकप्रियता के चलते विधायक गोविंद हैट्रिक बनाकर विधानसभा में पहुंचेंगे। महामंत्री ठाकुर दास और अखिलष कपूर ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनाली के बरोड़, पारसा, गधेरनी और सिमसा का दौरा किया। इन सभी गांव में विधायक का स्वागत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App