कुटलैहड़ कांग्रेस में टिकट पर कोहराम

By: Oct 21st, 2017 12:05 am

बंगाणा —  कुटलैहड़ विस क्षेत्र से कांग्रेस टिकट को लेकर जारी कशमकश चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा कुटलैहड़ विस क्षेत्र से भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए बीडीसी उपाध्यक्ष देवेंद्र भुट्टों को प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना के बीच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी की अध्यक्षता में एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने देवेंद्र भुट्टों को प्रत्याशी बनाए जाने की सूरत में सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दे डाली है। बैठक की सूचना सोाशल मीडिया में भी वायरल हुई है। पार्टी पदाधिकारी पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की अनदेखी को सहन नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान को पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता को ही चुनाव मैदान में उतारना चाहिए, न कि ऐसे व्यक्ति को टिकट देनी चाहिए, जिसने कुछ दिन पहले ही पार्टी ज्वाइन की हो। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी से हर वर्ग आहत है। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते है। कार्यकर्ताओं ने पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। आखिर में हाईकमान में ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जो मात्र 30 दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी में आया है। उन्होंने कहा कि इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी उक्त व्यक्ति की बजाय कांगेस पार्टी के अन्य कार्यकर्ता को टिकट दें, जो सक्रिय कार्यकर्ता हो। अगर हाईकमान ने अपने निर्णय पर पुनः विचार नहीं किया तो कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकर्ता विद्रोह का बिगुल बजा देंगे और सामूहिक त्याग पत्र देने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 1967 से लेकर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करती आ रही है। इसी कारण 11 चुनावों में से कांग्रेस को सात चुनावों में करारी हार नसीब हुई है। जबकि कांग्रेस केवल दो चुनावों में ही जीत हासिल कर पाई है। उन्होंने कहा कि अगर कांगे्रेस हाईकमान किसी भी सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट देती है तो पूरी ब्लॉक कांग्रेस उसकी जीत के लिए दम लगाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कुटलैहड़ के अध्यक्ष रविंद्र फौजी ने कहा कि बैठक में सभी ने एकमत से पार्टी के कर्मठ व सक्रिय कार्यकर्ता को ही टिकट दिए जाने की वकालत की है। पदाधिकारियों ने बाहरी व्यक्ति को टिकट दिए जाने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की बात कही है। बैठक में कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह कुटलैहडि़या, ब्लॉक महासचिव राकेश शर्मा, उपाध्यक्ष अरुण पटियाल, प्रवक्ता विजय डोगरा, देसराज मोदगिल, कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, राजेंद्र मलांगड़, मनोहर लाल शर्मा, सुदेश वोहरा, कै. देवराज शर्मा, मोहन लाल, बलबीर सिंह, देसराज गौतम, विवेक शर्मा, रुमेल कुमार, सुमित कुमार, मनीष शर्मा, उर्मिला शर्मा, प्रवीण शर्मा, रामआसरा शर्मा, विशाल राणा, रमेश बंगा, देसराज, शंभू दत्त, अच्छर बीबी, दिनेश खत्री, महेंद्र सिंह, कमलेश कुमारी, चरणी देवी, कै. प्रीतम राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

पार्टी हित में लें निर्णय

कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र फौजी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व टिकटार्थियोंं ने दिल्ली में शुक्रवार को एकसाथ पार्टी प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे व अन्य नेताओं से मुलाकात की तथा अपनी भावनाओं से अवगत करवाया। पार्टी नेतृत्व ने सभी को विश्वास में लेकर पार्टी हित में ही निर्णय लेने की बात कही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App