झूठ में भाजपा गोल्ड मेडल की हकदार

By: Oct 31st, 2017 12:05 am

वीरभद्र सिंह का वार; भाई-भाई को लड़ाना भाजपा की फितरत, कांग्रेस जनहित में रखती है विश्वास

करसोग, मंडी, बालीचौकी, सुंदरनगर— भाजपा मुकदमेबाजी करने में नंबर एक पर है परंतु कांग्रेस हमेशा जनहित में विकास कार्य करने के लिए विश्वास व कार्य करती है। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को करसोग के पुराना बाजार स्थित राम लीला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी मनसा राम के पक्ष में चुनावी रैली को  संबोधित करते हुए कहीं। वीरभद्र सिंह ने करसोग रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को झूठ बोलने में गोल्ड मेडल मिल सकता है, भाई-भाई को लड़ाने में भाजपा को महारत हासिल है, जबकि कांग्रेस विकास तथा भाईचारे को मजबूत करने में कार्य करती रही है। करसोग पहुंचने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत  किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को मंडी जिला में ताबड़तोड़ जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सराज विस के बालीचौकी, निहरी, चैलचौक और मंडी में जनसभाओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की। इन सभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। एक ही मामले को तीन-तीन अदालतों में चलाया जा रहा है। झूठे केसों से किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा जा सकता है, केवल उससे परेशान किया जा सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App