फोरलेन काम से जाम में फंसी अग्निशमन की गाड़ी

By: Oct 2nd, 2017 12:05 am

पतलीकूहल —  फोरलेन का कार्य बशकोला के तीन परिवारों के लिए मुसीबत बना। यदि फोरलेन का कार्य न होता तो शायद समय पर बशकोला गांव में एक काष्ठकुणी शैली से बने मकान में लगी आग पर दमकल विभाग का वाहन और कर्मचारी काबू पा लेते। जानकारी के अनुसार सूचना के डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर पहुंचा, कारण फोरलेन का कार्य रहा। फोरलेन कार्य के चलते डेढ़ घंटे वाहन जाम में फंसा रहा। जब तक दमकल वाहन बशकोला में पहुंचा तो सब कुछ राख हो गया था। अग्नि की भेंट अपना काष्ठकुणी शैली का मकान चढ़ते देखकर प्रभावित परिवारों के सदस्यों का रो रोक बुरा हाल हुए। बच्चे जब घर पहुंचे तो अपनी किताबें-कापियां अग्नि की भेंट चढ़ने से बेहोश हो गए। वहीं, मौके पर पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने फायर स्टेशन की कमी महसूस की है। लोगों का कहना था कि अगर पहलीकूहल में सरकार ने समय पर फायर स्टेशन खोला होता तो आग पर काबू पाया जा सकता था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App