फोर्टिस कांगड़ा में दिल के छेद की सफल सर्जरी

By: Oct 31st, 2017 12:02 am

कांगड़ा— फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के कार्डियक विभाग ने 10 वर्षीय नन्हीं बच्ची के दिल के छेद की सफल सर्जरी कर क्षेत्रवासियों को एक और सुविधा से जोड़ दिया। फोर्टिस कांगड़ा के कार्डियक सर्जन डा. संकेत गर्ग, जिन्हें हार्ट सर्जरी में दस वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एम्स एवं एस्कोर्ट हार्ट इंस्टीच्यूट दिल्ली में कंसल्टेंट रह चुके हैं और इन्हें दिल से संबंधित हर बीमारी के उपचार में महारत हासिल है। डा. संकेत गर्ग अब फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हाल ही में 10 वर्षीय नन्हीं बच्ची छाती में बार-बार इन्फेक्शन एवं सांस फूलने की समस्या को लेकर फोर्टिस कांगड़ा में दाखिल हुई। साथ ही बच्ची का वजन मात्र 18 किलो था। जिसे फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के कार्डियक सर्जन डा. संकेत गर्ग की कंसल्ट में भेजा गया। उन्होंने तुरंत बच्ची का ईको टेस्ट करवाया। बच्ची के हार्ट में तीन सेंटीमीटर का छेद था। इसकी पूरी जांच के बाद सफल आपरेशन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App