बब्बर खालसा के सात आतंकी दबोचे

By: Oct 1st, 2017 12:05 am

newsचंडीगढ़ — पंजाब पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा के सात सदस्यों को लुधियाना से गिरफ्तार किया। यह बड़ी सफलता पंजाब पुलिस और खुफिया ब्यूरो की संयुक्त टीम ने हासिल की है। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आतंकियों के निशाने पर वे लोग थे, जो खालिस्तान के खिलाफ लिखते हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग इंग्लैंड में बसे आतंकी सुरेंद्र सिंह बब्बर से फेसबुक के जरिए जुड़े हुए थे। बता दें कि बब्बर खालसा एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आतंकियों के निशाने पर खालिस्तान के विरोध में लिखने वाले लोग थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर, उनका प्लान फेल कर दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि आतंकी सुरेंद्र सिंह इन सात लोगों के साथ फेसबुक से जुड़ा हुआ था और इन्हें फंड भी मुहैया कराता था। पुलिस ने इन आतंकियों के पास से तीन पिस्टल और 33 कारतूस भी बरामद किए हैं। इससे पहले मई में पंजाब के मोहाली से भी चार बब्बर खालसा के आतंकियों को गिरफ्तार किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App