भाजपा ने हमेशा की सुजानपुर की अनदेखी

By: Oct 30th, 2017 12:10 am

सुजानपुर —  राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने रविवार को लंबरी, चमियाणा, डेरा व सुजानपुर में जनसभाएं कीं  और लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सुजानपुर की अनदेशी की है। दो बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी इलाके में विकास के प्रोजेक्ट नहीं ला सके। इसके विपरीत यहां से दफ्तर शिफ्ट किए गए। राजेंद्र राणा ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बात को भलीभांति जानती है कि चुनावों में मुकाबला इस इलाके के बेटे व उस प्रत्याशी के बीच है ,जो यहां की जनता को अपनी राजनीतिक सुविधा के लिए छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से सुजानपुर में विकास कार्य करवाए गए हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ उनका अटूट रिश्ता है। आखिरी सांस तक इस हलके की सेवा के लिए खुद को समर्पित करते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App