भोरंज में भाजपा के काम देख बौखलाई कांग्रेस

By: Oct 25th, 2017 12:10 am

भोरंज  —  उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भाजपा की उम्मीदवार कमलेश कुमारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सोनी ने की। इस मौके पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज में भाजपा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस बौखला गई है, जबकि भाजपा पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल के दिशा-निर्देशों से ही कार्य कर रही है। अपने प्रत्याशियों को जांच-परख कर उतार रही है। कांग्रेस पार्टी में ही टिकट विरोधाभास है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है और अनिल धीमान के साथ आने पर पार्टी में जोश है।  स्व. आईडी धीमान की तरह ही  ईमानदारी से निष्पक्षता से भोरंज का और विकास करवाएगी और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर चैंथ खड्ड का चेनेलाइजेशन करवाया जाएगा और जो कांग्रेस के कार्यकाल में सड़कों की दुर्दशा है सबको पता है, परंतु सरकार बनते ही उन्हें पक्का करना प्राथमिकता होगी। पिछले 27 वर्षों में जो विकास भोरंज में हुआ है। वह कांग्रेस पार्टी को नहीं दिख रहा है और वोटरों को लुभाने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जिसका फैसला जनता आने वाली नौ तारीख को करेगी। उनके साथ इस मौके पार्टी के महामंत्री अशोक ठाकुर, महामंत्री विपिन्न अग्निहोत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन कौशल, जिला महासचिव राकेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दलवीर ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष देश राज शर्मा, अनिल शर्मा, सुरेश सोनी, जगदेव ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुनीत सोनी, सचिव सुमित सोनी, अशोक दूबे, जिला प्रभारी हमीरपुर एक्स एमएलए इटावा यूपीए नरेंद्र राणा आईटी सेल, नीलम अरोड़ा, बीना कुमारी, नीरज खान, अनिता जसवाल, अनिता ठाकुर, मदन कौशल, कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश सचिव दिनेश भटिया, पंकज राणा, विवेक शर्मा, राजिंद्र सिंह, प्रताप सिंह, अमिताभ ठाकुर, अशोक कुमार चौधरी, कर्मचंद, जिला महिला मोर्चा महासचिव अंजू ठाकुर, विक्रम ठाकुर इत्यादि भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App