महीने की पहली को मिले पेंशन

By: Oct 10th, 2017 12:05 am

चंबा – परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ चंबा ने पिछले डेढ से दो वर्ष की अवधि में रिटायर कर्मचारियों को पेंशन सुविधा हासिल न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन से ऐसे केसों का जल्द निपटारा कर रिटायर कर्मचारियों को पेंशन सुविधा उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान करने की मांग की है। संघ ने 21 फीसदी पेंडिंग डीए के भुगतान की मांग उठाई है।  इसके साथ ही परिवहन निगम से रिटायर कर्मचारियों को मासिक पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को सुनिश्चित बनाने को कहा है। ये फैसले संघ की सोमवार को मुख्यालय में संपन्न बैठक में लेकर आगामी कार्रवाई हेतु परिवहन निगम प्रबंधन को भेजे गए। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान दीवान चंद ठाकुर ने की। बैठक में वक्ताओं ने रिटायर कर्मचारियों के पेंडिंग मेडिकल बिलों का भुगतान भी मांगा है। वक्ताओं ने पेंशनधारकों की ग्रेच्युटी राशि भी जल्द रिलीज करने की बात कही। बैठक में परिवहन निगम से रिटायर कुछेक कर्मचारियों के जीपीएफ  भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित बनाने की मांग भी उठी। बैठक में परिवहन निगम से रिटायर कर्मचारियों की पेंडिंग मांगों व समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की गई। संघ के प्रधान दीवान चंद ठाकुर का कहना है कि मासिक पेंशन का समय पर भुगतान न होने से अधिक अन्य समस्याओं को कई मर्तबा निगम प्रबंधन के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि रिटायर कर्मचारियों में निगम प्रबंधन की इस कारागुजारी के खिलाफ  खासा गुस्सा है। उन्होंने जल्द मांगें पूरी न होने की सूरत में कड़े कदम उठाने की दो टूक भी सुनाई। बहरहाल, ये फैसले संघ की सोमवार को मुख्यालय में संपन्न बैठक में लेकर आगामी कार्रवाई हेतु परिवहन निगम प्रबंधन को भेजे गए


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App