राहुल गांधी से मिले शिंदे-रंजीता रंजन

By: Oct 14th, 2017 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के सिलसिले में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी मामलों के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे व सह-प्रभारी रंजीता रंजन ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। उधर, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं। उनके इस दौरे से पूर्व प्रभारी व सह-प्रभारी की यह बैठक महत्त्वपूर्ण मानी जा रही है। शिंदे के साथ-साथ रंजीता रंजन ने विभिन्न जिलों का दौरा किया है। लिहाजा राहुल गांधी को दिया जाने वाला फीडबैक टिकट आबंटन से पहले काफी मायने रखता है। बहरहाल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App