साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Oct 25th, 2017 12:07 am

*  ढाका, बांग्लादेश में आयोजित 2017 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीतने के लिए भारत ने समापन में मलेशिया को 2-1 से हराया। यह भारत का तीसरा महाद्वीपीय खिताब है। रमनदीप सिंह ने तीसरे मिनट में गोल किया जबकि ललित उपाध्याय ने खेल के 29वें मिनट में भारत की अगुवाई की। भारत सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-0  से हराकर फाइनल में पहुंच गया था। ललित उपाध्याय को गोल ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला, जबकि आकाशदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

*  पर्यटन मंत्रालय ने केन्द्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर देशभर में 5 अक्तूबर से 25 अक्तूबर, 2017 के बीच पर्यटन पर्व का आयोजन किया है। इस पर्व का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन, पर्यटन से होने वाले लाभ और ‘सभी के लिए पर्यटन’ के सिद्धांत को मजबूत करना है।

*  केंद्र सरकार द्वारा विस्तार प्रदान करने के कुछ महीनों बाद ही, सरकार के दूसरे सबसे बड़े रैंकिंग लॉ ऑफिसर,भारत के सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार ने  तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। 2014 में सुप्रीम कोर्ट में सरकार के कानून अधिकारियों की टीम में शामिल हुए एक सफल वरिष्ठ अधिवक्ता श्री कुमार ने इस्तीफा देने के अपने फैसले के लिए व्यक्तिगत कारणों और पारिवारिक प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया। सॉलिसिटर जनरल के रूप में तीन वर्ष का उनका कार्यकाल 6 जून, 2017 को खत्म हो गया था, लेकिन सरकार ने तदर्थ आधार पर कार्यकाल बढ़ाया था।

*  पार्श्व गायक अलका याग्निक और उदित नारायण तथा संगीतकार उषा खन्ना, बप्पी लाहिड़ी , अनु मलिक को मध्य प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना गया है।

*  भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने मकाऊ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप जीत ली ह।  चैंपियनशिप में तीन शॉट की जीत दर्ज करते हुए उन्होंने अपना आठवां एशियाई टूअर खिताब हासिल किया।

*  अमरीकी लेखक जॉर्ज सॉन्डर्स ने 2017 मैन बुकर पुरस्कार प्राप्त किया। वह ब्रिटेन का प्रसिद्ध पुरस्कार जीतने वाले दूसरे अमरीकी लेखक बन गए। प्रतिष्ठित अंग्रेजी भाषा के साहित्यिक पुरस्कार के लिए जजों ने पुस्तक की सराहना की जो अब्राहम लिंकन के 11 वर्षीय पुत्र विली की मृत्यु का वर्णन करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App