स्वां किनारे दो शिकारी अरेस्ट

By: Oct 16th, 2017 12:08 am

 

हरोली – जंगली जानवरों के शिकार के लिए जाल बिछाते दो शिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। दोनों शिकारियों को विभाग ने लोगों की मदद से अरेस्ट किया है। वन विभाग के जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर जागरूक होकर हरोली के लोगों ने स्वां नदी के किनारे जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे शिकारियों को सूचना देकर पकड़वाया है। इन दोनों प्रवासी मजदूरों के पास से दराट, हथौड़ा व जाल बरामद किया है। वन विभाग की टीम में शामिल फोरेस्ट गार्ड रोहित कुमार, प्रदीप कुमार व करणवीर ने दोनों शिकारियों को सामान सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी शिकारी बबलू व सुनील के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के  तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ऊना के जंगलों में शिकारी धड़ाधड़ जंगली जानवरों को शिकार बना रहे हैं। इसी अवैध शिकार को रोकने के लिए पिछले दिनों वन विभाग ने लुप्त हो रहे जंगली जानवरों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान छेड़ा था। इसी का नतीजा है कि लोगों ने भी शिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।  वहीं लोगों का कहना है कि अवैध रूप से शिकार करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App