हिसार में आज किसान सभा का 34वां अधिवेशन

By: Oct 3rd, 2017 12:02 am

हिसार- अखिल भारतीय किसान सभा का 34वां अधिवेशन हरियाणा के हिसार में तीन अक्टूबर से होगा जो चार दिन तक चलेगा। किसान सभा के उपाध्यक्ष एन के शुक्ला के अनुसार हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार किसान रैली को संबोधित करेंगे। इसमें किसान सभा के महासचिव हन्नान मौला और अध्यक्ष अम्बा राम भी शामिल होंगे। चार दिन तक किसानों की समस्या पर गोष्ठी, सेमिनार और प्रदर्शनी आयोजित होगी जिसमें देश भर के किसान नेता प्रतिनिधि कार्यकर्ता और किसान भाग लेंगे। इनमें महिला किसान भी शामिल होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App