अंब में भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह का रोड शो

By: Nov 8th, 2017 12:05 am

अंब —  चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह ने अंब बाजार में रोड शो निकाला। उन्होंने लोगों से नौ नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। वहीं, रोड शो के दौरान कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डीसीसी महासचिव एडवोकेट ओंकार चौधरी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अधिवक्ता ओंकार चौधरी की कांग्रेस के एक दिग्गज नेताओं में गिनती होती थी। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह को मेहनती, ईमानदार, पढ़े-लिखे होने के कारण उनको अपना समर्थन दिया है। उधर, भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह व पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए एडवोकेट ओंकार चौधरी को हार पहनाकर पार्टी में शामिल किया। उक्त कांग्रेस पदाधिकारी के भाजपा में शामिल होने पर विधानसभा चुनावों में भाजपा को लाभ मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी बलबीर चौधरी ने कहा कि उन्हें चिंतपूर्णी  विधानसभा क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्हें उम्मीद है कि जनता का आशीर्वाद विधानसभा चुनावों में उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि नौ नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App