अमित शाह ने सुरेश कश्यप को मांगे वोट

By: Nov 1st, 2017 12:10 am

राजगढ़ नेहरू मैदान में भाजपा की परिवर्तन रैली, उमड़े समर्थकों ने बढ़ाया नेताओं का हौसला

राजगढ़  —  मंगलवार को राजगढ़ के नेहरू मैदान में भाजपा द्वारा परिवर्तन रैली का आयोजन किया किया और इस रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने स्टार प्रचारक के रूप में भाग लिया और पच्छाद भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप के पक्ष में वोट मांगे। श्री शाह को सुनने के लिए भाजपा समर्थकों की भीड़ पच्छाद के हर कोने से सैकड़ों की संख्या में बाजों-गाजों के साथ राजगढ़ पहुंची और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि माहौल देखकर बोलने की जरूरत नहीं है कि पच्छाद से सुरेश कश्यप भारी मतों से विजयी होने जा रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। अमित शाह ने राजगढ़ के शिरगुल मंच से भाजपा की ओर से प्रेम कुमार धूमल को भावी मुख्यमंत्री भी घोषित किया। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष को राहुल बाबा से संबोधित करते हुए खूब तंज कसे और प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिवार को आड़े हाथों लिया। इससे पहले शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का व्याख्यान किया और सुरेश कश्यप को पच्छाद से विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विधायक निधि का बिना किसी भेदभाव के सभी 60 पंचायतों और एक नगर पंचायत में आबंटन किया है और फिर से विधायक बनने पर क्षेत्र का एक समान विकास करेंगे। भाजपा की रैली में 40 से अधिक लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, महामंत्री चंद्रमोहन, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बलदेव, हरियाणा संगठन मंत्री सुनील दत्त, जिला अध्यक्ष रामेश्वर, श्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App